एक दिन में ही छिनी थानेदारी, आरोपी की कार में बैठने का वीडियो वायरल होने पर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। यूपी के बस्ती में थाने की कमान संभालने से पहले ही कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होने लगे तो पुलिस कप्तान ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी की कार में सवार होकर थाने पहुंचने का वीडियो वायरल होने के बाद नवागत प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया। महज एक दिन के भीतर थानेदार की कुर्सी छिनने से पुलिस महकमे में भी हलचल है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के साथ तत्काल बदलाव का निर्णय लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर नवागत थानेदार वाल्टरगंज सभापति सिंह एक कार में बैठे नजर आए। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि कार के मालिक के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज है और उसके मामले से जुड़ी एक शिकायत की जांच भी चल रही है। वीडियो को कोतवाली क्षेत्र के संत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.