नई दिल्ली, अगस्त 21 -- इंजीनियरिंग और मेटल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी गुडलक इंडिया के शेयरों में शुक्रवार को तेज गिरावट दिखी। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर करीब 66 पर्सेंट की गिरावट दिखा रहे थे। असल में गुडलक इंडिया के शेयरों में यह गिरावट नहीं आई, बल्कि बोनस शेयर के प्राइस एडजस्टमेंट की वजह से कंपनी के शेयर इस लेवल पर कारोबार करते नजर आए। गुडलक इंडिया के शेयर शुक्रवार को NSE में 493.20 रुपये पर खुले। कंपनी के शेयर गुरुवार को 1439.40 रुपये पर बंद हुए थे। बोनस शेयर के प्राइस एडजस्टमेंट के बाद गुडलक इंडिया के शेयरों में गिरावट आई और कंपनी के शेयर 469.80 रुपये पर पहुंच गए। पहली बार बोनस शेयर बांट रही है कंपनीमल्टीबैगर कंपनी गुडलक इंडिया (Goodluck India) ने अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। कंपनी के शेयर शुक्रवार 21 अगस्त को बोनस श...