एक दिन में विशेष अभियान चलाकर 17 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला
आगरा, जून 6 -- आगरा रेल मंडल में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ एक दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि विभिन्न स्टेशनों पर चले अभियान में जांच के दौरान 1058 बिना टिकट यात्रियों से 9.29 लाख रुपये, 1460 अनियमित यात्रियों से Rs.8.09 लाख रुपये, 181 बिना बुक किए गए सामान एवं रेल परिसर में धूम्रपान/गंदगी करने वाले यात्रियों से 18,550 रुपये सहित कुल 2699 यात्रियों/मामलों को पकड़कर 17.57 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। आगरा मंडल के एक दिन में वसूला गया यह अबतक का सर्वाधिक जुर्माना है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार के सघन टिकट जांच अभियान चलाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.