बोकारो, फरवरी 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर पालिका आम निर्वाचन को लेकर मतगणना प्रक्रिया को त्रुटिरहित एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोषांग की ओर से डीएवी इस्पात विद्यालय सेक्टर 2सी में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 60 मतगणना सुपरवाइजर तथा 130 मतगणना सहायकों को विस्तृत रूप से प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी प्रभाष दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग जगरनाथ लोहरा तथा मास्टर ट्रेनर आशुतोष कुमार उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर आशुतोष कुमार ने मतगणना के दौरान होने वाली सामान्य त्रुटियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कर्मियों को सावधानीपूर्वक कार्य करने का निर्देश दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.