शाहजहांपुर, मार्च 3 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। होली के त्योहार पर रंग के साथ इस शराब न हो तो खातिरदारी अधूरी मानी जाती है। इस बार कुछ ऐसा हुआ कि होली के दो दिन पहले जिले में पीने वालों के उत्साह ने ऐसा इतिहास रच दिया, जो पहले कभी नहीं देखा गया। होली से दो दिन पहले ही शराब बिक्री का आंकड़ा पांच करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। आबकारी अधिकारी की मानें तो यह पहली बार है जब एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में खरीदारी की गई। होली के त्योहार के पहले ही लोगों ने जश्न की पूरी तैयारी कर ली थी। मंगलवार को शहर से लेकर देहात तक शराब की दुकानों पर सुबह से भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगह ग्राहकों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। शाम होते-होते कई दुकानों का स्टॉक खाली हो गया, यही नहीं गोदाम भी खाली हो गई। बता दें कि जिले में होली मिलन में इस बार महंगी और प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.