उन्नाव, अगस्त 21 -- उन्नाव। डिजिटल शिक्षा के लिए तैयार ई-विद्या का प्लेटफार्म की अब तेज हो गई है। ई-विद्या एप के माध्यम से शिक्षा लेने और देने के लिए एक दिन में 51 शिक्षक और अभिभावकों ने इसे डाउनलोड किया। एप डाउनलोड का आकड़ा सर्वर पर भी दर्ज किया गया है। प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा के शिक्षक व ई-विद्या के नोडल डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने शिक्षकों और अभिभावकों को पीएम ई-विद्या एप, टीवी चैनलों पर उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री, चैनल क्रमांक और प्रसारण समय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फ्री डिश पर शैक्षणिक चैनलों की उपलब्धता इसकी सबसे बड़ी ताकत है, क्योंकि इंटरनेट की सुविधा सीमित होने वाले क्षेत्रों में भी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री तक पहुंच बना सकते हैं। एप के जरिए विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार पाठ दोहरा सकते हैं और कठिन विषयों को बार...