रामपुर, जून 1 -- रामपुर। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। बताते चले जिला अस्पताल में रविवार का अवकाश था। जिसके बाद सोमवार की सुबह अस्पताल खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी पर सुबह से ही महिलाओं ओर पुरुषों की लंबी कतार लगी रहीं। वहीं डॉक्टरों के कक्ष के बाहर भी मरीजों का तांता लगा रहा। जिसमें ज्यादातर मरीज डायरिया के रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...