रामपुर, फरवरी 16 -- रविवार का अवकाश रहने के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो यहां पर मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। पर्चा काउंटर से लेकर डाक्टर के कमरे के बाहर मरीज एक से दो घंटे से इंतजार में खड़े हैं। पर्चा काउंटर पर आनलाइन पर्चा बनवाने को लेकर मरीजों के बीच में मशक्कत देखने को मिली। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों बुखार और गले में संक्रमण की समस्या बढ़ रही है। इस वजह से लोग बीमार होकर जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से मरीजों की भीड़ लगी है। चिकित्सकों ने बताया कि लोगों को मौसम को देखते हुए बचाव करने की जरूरत है। इसीलिए खानपान पर विशेष ध्यान रखें और स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...