रामपुर, फरवरी 23 -- मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप अब बढ़ रहा है। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो यहां पर मरीजों की लंबी लाइन लगी नजर आई। यहां पर पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीज लाइन में लगे थे। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों मौसम बिल्कुल परिवर्तित हो चुका है। इसीलिए सेहत का ध्यान रखें और बाहर की चीजों से परहेज करें। सुबह-शाम की सर्दी से बचकर रखें। बच्चों और बुजुर्गों का खास तौर पर ध्यान रखें। उनके आहार में पौष्टिक दालें और सामग्री शामिल करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...