गाजीपुर, जून 21 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बाठा गांव के समीप घर से एक दिन पूर्व निकले युवक का शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की जानकारी भांवरकोल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की अचानक हुई मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय राजेश गुप्ता उर्फ रुखी पुत्र अशोक गुप्ता निवासी कोटवा ( सिकंदरपुर) बाजार शुक्रवार दोपहर अपने घर से किसी कार्य से निकला था। यह भी पढ़ें- स्कूल के पीछे झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर से ...