बलिया, मार्च 3 -- बलिया, संवाददाता। उमंग और उल्लास के त्योहार होली का जश्न जिले में मंगलवार से ही शुरू हो गया। घर से लेकर बाजार तक पर्व की रौनक महसूस की जाने लगी। घरों में महिलाएं गुझिया, नमकीन के साथ ही अन्य पकवान बनाने में जुटी रहीं। बाजार में सुबह से ही रौनक नजर आयी। दोपहर को चौक क्षेत्र में भीड़ के चलते जाम की स्थिति बन गयी थी। अधिसंख्य स्कूल-कालेज तो बंद हो चुके थे लेकिन जो खुले थे, वहां छात्रों से लेकर शिक्षक तक पूरी तरह होली के रंग में रंगे नजर आए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। बाजार में सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगने लगी थी। किराना और रंग-अबीर से लेकर कपड़ों और जूता-चप्पल की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। देर शाम तक बाजार में रौनक बनी रही। बिक्री बढ़ने से दुकानदार भी गदगद रहे। शहर के स्टेशन-चौक रोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.