नई दिल्ली, जून 24 -- भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार को भारी बिकवाली के बाज आज बुधवार को जोरदार खरीदारी देखी जा रही है। दोपहर दो बजे तक सेंसेक्स करीब 1,000 अंक (1.3% से ज्यादा) चढ़कर 77,190 के हाई पर पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 50 1% से ज्यादा उछलकर 24,090 के दिन के उच्चस्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में करीब आधे प्रतिशत की बढ़त रही। इस उछाल के कारण बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट पिछले सत्र के Rs.475 लाख करोड़ से बढ़कर Rs.477 लाख करोड़ से अधिक हो गया, जिससे निवेशकों को एक दिन में Rs.2 लाख करोड़ का फायदा हुआ। बता दें विदेशी निवेशक (FII) लगातार तीसरे दिन भारतीय शेयरों के खरीदार बने रहे। यह भी पढ़ें- 81 दिन में 10 लाख AC बेचने वाले Voltas के शेयरों की गर्मी हुई शांत, 2% टूटे बता दें एक दिन पहले मंग...