प्रयागराज, मई 10 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। होलागढ़ क्षेत्र में हुई हिमांशु सरोज की हत्या की वारदात ने सभी को झकझोर दिया। जिस साहिल यादव के साथ हिमांशु की गहरी दोस्ती थी, उसी पर हिमांशु को गोली मारने का आरोप लगा है। दोनों ने साथ में इंटरमीडएट की पढ़ाई पूरी की थी। कोचिंग और लाइब्रेरी में भी एक साथ पढ़ते थे, लेकिन मामूली विवाद ने दोस्ती को दुश्मनी में बदल दी।राजापुर चौबारा निवासी हिमांशु सरोज बचपन से ही अपने नाना राधेश्याम सरोज के घर पूरबनारा में रहकर पढ़ाई करता था। वहीं उसकी दोस्ती पड़ोस के रहने वाले साहिल यादव से हुई थी। दोनों के बीच शनिवार को दहियांवा बाजार स्थित कोचिंग में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- आईटीआई छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या बात धक्कामुक्की तक पहुंच गई। वहां मौजूद छात्रों ने बीचबचाव कर मामला शांत ...