पीलीभीत, जनवरी 8 -- पूरनपुर। एक दिन पहले दुकान पर काम करने के लिए निकला युवक रास्ते से गायब हो गया। खोजबीन के बाद न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दूसरे दिन युवक हाइवे किनारे घूमता मिला। मानसिक स्थित ठीक न होने पर वह परिजनों को संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव बासुकपुर के रहने वाले जावेद का 18 बर्षीय बेटा जुबैर पूरनपुर में एक ग्रिल की दुकान पर काम करता है। मंगलवार को जुबैर रोजाना की तरह साइकिल से घर से आया। उसके बाद पूरनपुर जाने के लिए इको पर सवार हो गया। शाम को उसके घर न लौटने पर परिजनों ने दुकानदार से जानकारी की तो उसने दुकान पर न आने की बात कही। इससे परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद युवक के न मिलने पर पिता जावेद ने थाना सेहरामऊ पुलिस को सूचना दी। बुधवार को गांव के ही लोग पूरनपुर जा रहे थे। उन्हें...