एक दिन पहले खोला प्रश्नपत्र, वेतन से सवा चार लाख रिकवरी
प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की परीक्षा के दौरान जेबी महाजन डिग्री कॉलेज चौरीचौरा के केंद्राध्यक्ष प्रो. मधुप कुमार ने 17 दिसंबर को निर्धारित परीक्षा का प्रश्नपत्र एक दिन पहले खोल दिया। इस पर विश्वविद्यालय ने जांच समिति गठित की और उसकी रिपोर्ट पर नए सिरे से प्रश्नपत्र पर आने वाले खर्च 429832 रुपये की रिकवरी तत्कालीन केंद्राध्यक्ष के वेतन से करने के आदेश एक जनवरी को दिए थे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का आदेश मिलने के बाद कॉलेज के प्रबंधक ईश्वर चंद जायसवाल ने उच्च शिक्षा निदेशक को 18 अप्रैल को पत्र लिखकर वेतन से रिकवरी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.