प्रयागराज, मई 11 -- उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा और राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा एक ही 31 मई को पड़ने को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को लोक सेवा आयोग को ज्ञापन देकर परीक्षा तिथि पर पुनर्विचार की मांग की। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के संयोजक पंकज पांडेय ने खेल प्रमाणपत्र में त्रुटि के मामले में छात्रों को मुख्य परीक्षा से वंचित करने का भी मुद्दा उठाया। आयोग से दो से पांच दिनों में समाधान का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- चार जून की परीक्षा तिथि बदलने की मांग यह भी पढ़ें- आयोग ने संशोधित आंसर की जारी की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...