औरैया, अक्टूबर 7 -- जिले में तैनात अपर जिला बचत अधिकारी नेहा सिंह की करीब 10 वर्ष से बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर शासकीय सेवा समाप्त कर दी गई है। उन्होंने 26 अक्तूबर 2016 को पदभार ग्रहण किया था और अगले ही दिन से कार्यालय आना बंद कर दिया था। विभाग की ओर से कई बार नोटिस भेजने और पुलिस के माध्यम से तलाश कराने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। जिला बचत अधिकारी ने बताया कि कानपुर नगर के बेहटायजर्ग गांव निवासी नेहा सिंह का चयन लोक सेवा आयोग प्रयागराज की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा सामान्य परीक्षा-2013 के माध्यम से हुआ था। राष्ट्रीय बचत निदेशालय के निर्देश पर उन्हें औरैया के जिला बचत कार्यालय में अपर जिला बचत अधिकारी के पद पर तैनाती मिली थी। नेहा सिंह ने 26 अक्तूबर 2016 को कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद 27 अक्तूबर से बिना सूचना, आवेदन या सक्षम अधिका...