बाराबंकी, अप्रैल 15 -- निन्दूरा, संवाददाता। एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनने के बाद छात्रा अंशिका ने दिखाया तेवर। वाहनों की चेकिंग की तो थाने में फरियादियों से भी रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी। निस्तारण के लिए संबंधितों को दिर्नेशित किया। इस दौरान कोतवाली में निरीक्षण किया। मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराने एवं भयमुक्त समाज के निर्माण के लिए बड्डूपुर पुलिस द्वारा युगांतर विद्या मंदिर की कक्षा 11 साइंस की छात्रा अंशिका देवी को बड्डूपुर कोतवाली का एक दिन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। नारी सशक्तीकरण के इस अभियान में अंशिका ने फरियादियों से न सिर्फ उनकी समस्याएं सुनीं बल्कि उनका उचित निस्तारण भी किया। इस दौरान एक दिन की प्रभारी निरीक्षक अंशिका ने कोतवाली के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। यातायात सुरक्षा को लेक...