नई दिल्ली, मई 12 -- आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। फिल्म में सई पल्लवी भी हैं। मूवी 1 मई को रिलीज हुई थी। पहले दिन इसने सिर्फ 1.15 करोड़ कमाई की। धीरे-धीरे इसे दर्शक मिलने और कम हो गए। एक दिन की असफलता को जुनैद ने स्वीकार कर लिया है हालांकि उनके पिता और प्रोड्यूसर आमिर खान परेशान हैं। जुनैद ने एक इंटरव्यू में कहा कि आमिर इतने साल से ये सब देख रहे हैं फिर भी परेशान हो जाते हैं।लोगों को अच्छी नहीं लगी फिल्म जुनैद विकी लालवानी से बात कर रहे थे। उन्होंने फिल्म फ्लॉप होने पर कहा, 'हां फिल्म अच्छी नहीं चली। हमें बहुत उम्मीदें थीं लेकिन मुझे लगता है कि अच्छी नहीं लगी। होता है कभी-कभी। यह एक ऐसी फिल्म थी जो मुझे वाकई पसंद आई और करके मजा आया। कई लोगों को फिल्म पसंद आई लेकिन मुझे लगता है कि ज्याद...