नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- नई दिल्ली- निखिल पाठक ट्रैफिक चालान से जुड़े नए नियमों के विरोध में दिल्ली के वकीलों का आंदोलन अब और आगे बढ़ गया है। सोमवार को सातों जिला अदालतों में पूरे दिन न्यायिक काम से दूर रहने के बाद वकीलों ने अब 24 सितंबर को तीस हजारी कोर्ट से उपराज्यपाल (LG) आवास तक मार्च निकालने का फैसला किया है। इस दिन भी दिल्ली की सभी सात जिला अदालतों में वकील न्यायिक कार्य से पूरी तरह विरत रहेंगे। सोमवार देर शाम जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद जारी नोटिस में कहा गया कि 24 सितंबर को सुबह 11 बजे सभी जिला अदालतों के वकील तीस हजारी कोर्ट में एकत्र होंगे। इसके बाद वहां से शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला जाएगा। वकीलों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- नोएडा में 12.5 एकड़...