गौरीगंज, मार्च 25 -- अमेठी। संवाददाता मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौरीगंज की कक्षा छात्रा संजना को एक दिन के लिए महिला थाना प्रभारी का दायित्व दिया गया। छात्रा ने थाने पर आने वाली महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया। वहीं विद्यालय की छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गई।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह ने कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को बुलाया और छात्रा संजना को अपनी कुर्सी पर बिठाकर एक दिन के लिए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। छात्रा ने भी पद के दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए फरियादी महिलाओं की समस्या को सुनकर निर...