पीलीभीत, अप्रैल 14 -- पूरनपुर। मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण के तहत गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनसीसी एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बीए द्वितीय सेमेस्टर की एनसीसी कैडेट किरनप्रीत कौर को एक दिन के लिए महाविद्यालय का प्रतीकात्मक प्राचार्या नियुक्त किया गया। कार्यभार संभालने के बाद किरनप्रीत कौर ने महाविद्यालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयी व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की जानकारी लेने के साथ ही छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। एक दिन की प्राचार्या के रूप में उन्होंने अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में करियर काउंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.