मिर्जापुर, अक्टूबर 12 -- ड्रमंडगंज हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को हलिया विकास खंड के दिघुली स्थित कृष्णा बाल निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा शरिना बानो को प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार दुबे ने एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया। प्रधानाध्यापक शरिना बानो ने छात्र उपस्थित पंजिका मंगवा कर छात्र एवं छात्राओं की उपस्थित की जानकारी ली। प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार दुबे ने बताया कि शासन प्रशासन के मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बेटियो को अब हर क्षेत्र में आगे निकल कर अपनी जिम्मेदारी निभाने में कोई झिझक नहीं होगी। वहीं एक दिन की प्रधानाध्यापक शरिना बानो को विद्यालय के शिक्षकों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

हिंदी...