कन्नौज, अक्टूबर 16 -- कन्नौज, संवाददाता। एक दिन की जिलाधिकारी बनीं मेधावी छात्रा सृष्टि दीक्षित ने जनसुनवाई के दौरान बुजुर्ग मां की गुहार पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके बेटे के स्थानांतरण संबंधी अनुरोध पर तत्काल संज्ञान लिया। तहसील तिर्वा में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात बेटे का तबादला छिबरामऊ तहसील कराने की मांग लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला को सृष्टि ने स्थानांतरण आदेश पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग महिला को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-6 के तहत गुरसहायगंज निवासी प्रेम नारायण दीक्षित की बेटी सृष्टि ने एक दिन की जिलाधिकारी का पदभार संभाला। उत्तर प्रदेशमाध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 94.43 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सृष्टि ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस...