महाराजगंज, मार्च 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शक्ति मिशन कार्यक्रम के तहत एक दिन के लिए अधिकारी पहल में पंडित दीनदयाल इण्टर कॉलेज महराजगंज की कक्षा 12वीं की छात्रा अर्पिता सिंह को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया। इस दौरान अर्पिता सिंह ने विद्यालय से संबंधित फाइलों का निरीक्षण किया। पठन-पाठन की स्थिति और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी की और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के सुझाव दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने अर्पिता को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें प्रशासनिक कार्यों की जानकारी देना है। जिससे बालिकाओं को आगे बढ़ने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.