एक दिन की कलेक्टर बनी कनिका,सुनी शिकायतें
हाथरस, मार्च 10 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में एक छोटी-सी लेकिन अत्यंत सार्थक और प्रेरणादायक पहल की गई। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने छात्रा कनिका माहेश्वरी को प्रतीकात्मक रूप से एक दिवस का जिलाधिकारी बनाकर महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। इस दौरान कनिका माहेश्वरी जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठीं और उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मात्र एक औपचारिक कार्यक्रम करना नहीं है, बल्कि यह समाज को एक सकारात्मक संदेश देना है कि आज की बेटियाँ केवल भविष्य की नागरिक ही नहीं, बल्कि भविष्य की नीति-निर्माता और नेतृत्वकर्ता भी हैं। उन्होंने कहा कि जब एक बच्ची जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठती है, तो वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.