अल्मोड़ा, मार्च 10 -- गरीबी एवं शैक्षिक उत्थान समिति ने सामुदायिक सहभागिता के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण शिविर को एकदिवसीय करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने मानदेय सौ की जगह आठ सौ रुपये करने को कहा है। समिति के अध्यक्ष पूरन शिल्पकार ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि तीन दिनी प्रशिक्षण में शिक्षकों को भागीदारी करनी पड़ती है, दूर दराज के क्षेत्रों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। अध्यापकों की गैरमौजूदगी में जहां विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। वहीं अभिभावकों को भी अतिरिक्त आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने मानदेय को सौ की जगह आठ सौ और शिविर को एक दिनी करने की मांग की।वहीं, सामुदायिक सहभागिता के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का तीन दिनी प्रशिक्षण शिविर यहां मल्ली र...