जमशेदपुर, जून 16 -- मानगो जलापूर्ति योजना की बदहाल व्यवस्था का एक बड़ा कारण इंटकवेल की वर्षों से उपेक्षा भी है। जलापूर्ति योजना के इंटकवेल की एक दशक से नियमित सफाई नहीं हुई है। इसके कारण इंटकवेल के आसपास बड़ी मात्रा में जलकुंभी, गाद और अन्य अवरोध जमा हो गए हैं, जिससे पानी खींचने की इसकी क्षमता प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर मानगो के हजारों उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाली जलापूर्ति पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इंटकवेल के आसपास जलकुंभी की परत जमा रहने से नदी का पानी तेजी से इंटकवेल तक नहीं पहुंच पाता। जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नदी किनारे कैनाल का निर्माण भी कराया गया था, ताकि इंटकवेल पर्याप्त मात्रा में पानी खींच सके, लेकिन इसके बावजूद जलापूर्ति के दबाव में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार, इंटकवे...