बांका, मई 20 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका प्रखंड के समुखिया पंचायत अंतर्गत कारीपाथर गांव के वार्ड संख्या 9 में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के नाम पर भारी अनियमितता और लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि, करीब एक दशक पहले शुरू हुआ आंगनबाड़ी केंद्र आज तक पूरा नहीं हो सका, जिससे छोटे बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2015 के आसपास आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य को अंतिम रूप देना था। शुरुआत में कुछ दिनों तक काम चला, लेकिन बाद में संवेदक अधूरा निर्माण छोड़कर चला गया। तब से भवन अधूरा पड़ा हुआ है और विभाग की ओर से इसे पूरा कराने की कोई पहल ही नहीं की गई। वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्र किसी ग्रामीण के निजी घर में संचालित हो रहा है। जहाँ जगह की कमी और पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने के...