चम्पावत, जून 16 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत वन प्रभाग में बीते एक दशक में सबसे कम वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं। इस बार आग की दस घटनाओं में 10.64 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आया। वर्ष 2019 में वनाग्नि की सर्वाधिक 111 घटनाएं हुई थी। फायर सीजन में समय-समय पर बारिश होने से जंगल में आग नहीं लगी। चम्पावत डिवीजन में बीते एक दशक में इस बार सबसे कम वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं। इस फायर सीजन में वनाग्नि की दस घटनाओं में 10.64 हेक्टेयर जंगल सुलगा। जबकि इससे पूर्व वर्ष 1019 में आग की सर्वाधिक 111 घटनाएं हुई थी जिसमें 161.93 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आया था। यह भी पढ़ें- एक दशक में सबसे कम हुई वनाग्नि की घटनाएं इस साल 15 फरवरी से शुरू फायर सीजन बीते 15 जून को समाप्त हो गया। इस बार के फायर सीजन में चम्पावत वन प्रभाग में वनाग्नि की घटनाए कम हुई। फायर ...