लातेहार, मई 7 -- बेतला, प्रतिनिधि। यहाँ पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से बैंक मोड़ के पास करीब एक दशक पूर्व लगाया गया हाईमास्ट लाइट अबतक कभी नहीं जला है। इससे हाईमास्ट लाइट लगाने के औचित्य और उस पर की गई लाखों रु की सरकारी खर्च लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। इसबारे में पीटीआर सांसद प्रतिनिधि मोहिबुद्दीन अंसारी, होटल संचालक मनोज चंद्रवंशी,सोहराब अली,फिरोज अंसारी समेत आसपास के लोगों ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा व अंधेरे की समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब एक दशक पूर्व तत्कालीन लातेहार जिला प्रशासन के सौजन्य से उक्त हाईमास्ट लाइट को लगाया गया था। जो कि अबतक कभी नहीं जला है।वहीं लोगों की शिकायत है कि जब उसे चालू ही नहीं किया जाना था तो आखिरकार उक्त योजना पर लाखों रु सरकारी खर्च करने की जरूरत ही क्या थी? इधर मामले में पर्यटन ...