नई दिल्ली, फरवरी 3 -- पाकिस्तान क्रिकेट टीम आगामी टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। पाकिस्तान ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की टी20 सीरीज में करारी शिकस्त दी और तीनों मैच जीते। सीरीज खत्म होने के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम के कप्तान सलमान अली आगा के प्रदर्शन की तारीफ की है। उनका मानना है कि एक दशक बाद पाकिस्तान को ऐसा कप्तान मिला है जो टीम को सबसे पहले प्राथमिकता देता है और अपनी व्यक्तिगत जगह का बलिदान देने से भी नहीं हिचकिचाता। पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मुकाबले को बॉयकॉट करने का फैसला किया है। पाकिस्तान विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को धमाकेदार तरीके से तीनों मैचों में हराया। पाकिस्तान ने पहला मैच 22 रन, दूसरा मैच 90 रनों से और तीसरा मैच 111 रनों से जीता। ऑस्ट्र...