प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज संजोग मिश्र परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती से उम्मीद लगाए सैकड़ों बेरोजगारों का सपना एक दशक बाद टूट गया। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने 17 और 18 जून को अपने जिले से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते गैर जिले के तकरीबन 600 प्रशिक्षु चयन प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। यह भी पढ़ें- यूपी में 12460 सहायक शिक्षक भर्ती से उम्मीद लगाए सैकड़ों बेरोजगारों का सपना एक दशक लड़ाई के बाद टूटाभर्ती प्रक्रिया का आरंभ 15 दिसंबर 2016 को जब 12460 शिक्षक भर्ती शुरू हुई तब प्रदेश के 75 में से 24 जिलों में एक भी पद रिक्त नहीं था। इन 24 जिलों के अभ्यर्थियों को शेष 51 जिलों में से किसी भी एक जिले में आवेदन करने की छ...