लखनऊ, मार्च 12 -- अल्जाइमर के इलाज में नई उम्मीद, एफएसएच अवरोधक दवा पर शोध केजीएमयू मेडिसिन विभाग में भाटिया-मिश्रा स्मृति व्याख्यान हुआलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।अब अल्जाइमर का इलाज आसान होगा। एक गोली से तीन गंभीर बीमारियों से निजात मिल सकेगी। इसमें अल्जाइमर के साथ मोटापा पर भी वार होगा। याद्दाश्त को कमजोर होने से भी बचाया जा सकेगा। लंदन में दवा पर ह्यूमन ट्रॉयल चल रहा है। शुरुआती नतीजे उत्साहजनक आए हैं। यह जानकारी लंदन के डॉ. मोने जैदी ने दी।वह गुरुवार को केजीएमयू मेडिसिन विभाग की ओर से ब्राउन हॉल में भाटिया-मिश्रा स्मृति व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। डॉ. मोने जैदी ने कहा कि अल्जाइमर में मरीज को भूलने की समस्या हो जाती है। मरीज एक ही सवाल बार-बार पूछते हैं। सोचने और निर्णय लेने में परेशानी होती है। यहां तक पैसे का हिसाब या योजना बनाने में...