चतरा, मार्च 2 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एक दर्जन जंगली हाथी इन दिनों टंडवा प्रखंड डहू गांव के जंगलों में विचरण कर रहे हैं। इससे आसपास के ग्रामीण भयभीत हैं। बताया गया कि शनिवार की रात गांव के खेतों में लगे फसलों को तहस नहस कर दिया है। लोगों ने वन विभाग से मदद की गुहार लगा रहे हैं। फसलों के नुकसान से किसानों को भारी क्षति हुई है। किसान अपने फसल को कैसे बचाये यह समझ में नहीं आ रहा है। मालुम हो कि इसके 15 दिन पहले भी इस क्षेत्र में हाथियों ने खुब उत्पात मचाया था। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों को इस क्षेत्र से भगाने की गुहार लगाई थी, लेकिन वन विभाग इस ओर कोई सार्थक पहल नहीं कर रही है। हाथियों के भय से कई लोग गांव से दूर चले गये हैं। अभी भी हाथी इसी इलाके में विचरण कर रहे हैं। हाथियों को भगाने के लिये किसान लुकवारी, बम पठाके और आवाज लगाते...