मैनपुरी, जनवरी 3 -- नगर में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए नगर पंचायत ने आम जनमानस को राहत देने के लिए एक बड़ी पहल की है। चेयरमैन नेहा तिवारी एवं प्रतिनिधि आशीष तिवारी के प्रयास से शनिवार से नगर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर इलेक्ट्रॉनिक हीटर लगना शुरू हो गया, जिससे लोगों को भीषण सर्दी में राहत मिली। पिछले पंद्रह दिनों से लगातार पड़ रही ठंड को देखते हुए नगर पंचायत ने एक दर्जन से अधिक स्थानों पर हीटर लगवाने का निर्णय लिया। बस स्टैंड परिसर का रैन बसेरा, नेशनल इंटर कॉलेज, मिश्राना तिराहा, सुनार गली, दुबेजी मिष्ठान भंडार, रामजानकी मैरिज होम और छोटा बाजार स्थित दाऊ जी मंदिर के पास हीटर लगाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...