देवरिया, फरवरी 16 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सड़क पर अतिक्रमण कर बने एक दर्जन दुकान के आधे हिस्से को ध्वस्त कराया जा रहा है। इससे दर्जन भर व्यवसाईयों की दुकानदारी खत्म हो गई है। दुकानदारों ने नगर पंचायत पर मनमाने ढंग से दुकान का आधा हिस्सा ध्वस्त करने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में करमैनी नाले से लेकर बहरामपुर मोड तक आरसीसी नाला निर्माण हो रहा है। निर्माण की जद में चौराहे से लेकर बहरामपुर मोड तक दुकानों और मकान का अगला हिस्सा पड़ रहा है। नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस तामील कराया। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हट सका। शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में नगर पंचायत ने जेसीबी लगाकर चौराहे पर अतिक्रमा हटाना शुरू किया। इस दौरान दुकानदारों और मकान मालिकों से कई बार नोक झोंक भी हुई। जनता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.