भदोही, दिसम्बर 17 -- सुरियावां। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर रात्रि में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें एक दर्जन वाहनों का चालान काटते हुए संदिग्ध दिखे लोगों से पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के कुसा पुल, अभिया, छनौरा एवं प्रयागराज सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें कुल 12 वाहनों का चालान काटते हुए यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। पुलिस टीम की सख्ती से मनबढ़ों की बैचेनी बढ़ी रही। कहा कि यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना में कमी आना संभव है। ठंड भरी रात में चोरी की घटना न बढ़े इसलिए निरंतर भ्रमण किया जा राह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.