नैनीताल, अप्रैल 8 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों में मंगलवार देर रात अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया और उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के कारण ग्रामीण और बाजार क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो सके। सुबह तक लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझते नजर आए। बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के बीच बिजली न होने से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गईं। सुबह 9 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ऊर्जा निगम के जेई गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कैंची के पास विद्युत लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य किया, जिसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया।

हिंदी हि...