श्रावस्ती, अप्रैल 12 -- जमुनहा, संवाददाता। जमुनहा तहसील क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी को अग्निकांड की घटनाओं से बचाने के लिए मात्र एक दमकल वाहन उपलब्ध कराया गया है। इसी अकेले वाहन के भरोसे अग्निशमन विभाग पूरे तहसील क्षेत्र के लोगों को अग्निकांड से सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहा है। हर साल अग्निकांड की दर्जनों घटनाओं में लाखों का नुकसान होता है। जिले में तीन तहसील हैं। जिसमें जमुनहा तहसील क्षेत्र में करीब पांच लाख की आबादी निवास करती है। लम्बे समय से तहसील स्तर पर अग्निशमन केन्द्र बनाने की मांग की जा रही है। फायर विभाग अब तक जमुनहा तहसील क्षेत्र में अग्निशमन केन्द्र नहीं बना पाया है। पांच लाख आबादी की अग्निकांड से सुरक्षा देने के लिए तहसील परिसर में एक दमकल वाहन उपलब्ध कराया गया है। जहां दो कर्मियों की तैनाती है। क्षेत्र बड़ा है और अकेला व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.