एक तो ढेर, 6 और एनकाउंटर मांग रही सूर्या की मां, असद की लाश देखने की भी इच्छा; और क्या कहा
गाजियाबाद, जून 1 -- गाजियाबाद के खोड़ा में छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी असद के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद सूर्या की मां सरोज ने संतोष जताया। साथ ही कहा कि सात लड़कों ने मिलकर उनके बेटे को मारा है, सभी का एनकाउंटर हो और उनके घर पर बुलडोजर भी चलाया जाए। उनकी एक मांग असद की लाश देखने की भी है। बेटे की हत्या के बाद तड़प रही मां जल्द से जल्द इंसाफ देखना चाहती है। असद की मौत को लेकर सरोज ने कहा पुलिस के भाइयों ने उन्हें न्याय दिलवाया है। इसके लिए पुलिस और मीडिया समेत सभी का धन्यवाद करती हैं। वह असद की लाश देखने की इच्छा जाहिर करते हुए कहती हैं कि शव या फोटो देखे बिना वह नहीं मानेंगी कि मुठभेड़ में असद ढेर हो गया है। उन्होंने कहा, 'मेरे घर का चिराग बुझा दिया गया। सात लड़कों ने मेरे बेटे को मारा। किसी ने हाथ पकड़े तो किसी ने मुंह और गर्दन। फिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.