चतरा, फरवरी 12 -- इटखोरी प्रतिनिधि कोनी पंचायत के उत्क्रमित विद्यालय पाण्डेय खाप में बुधवार को छात्र छात्राओं के बीच दो सेट पैंट-शर्ट, एक स्वेटर, जूता और मोजा का वितरण मुखिया सह संघ के अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि रंजय भारती ने किया। मौके पर प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी, शिक्षक उमेश राणा, वार्ड सदस्य मिंटू सिंह, प्रबन्धन समिति अध्यक्ष जानकी यादव जितेंद्र सिंह समेत अभिभावक उपस्थित थे। इस मौके पर मुखिया ने कहा कि पोशाक से बच्चों में एकरूपता आती है। पोशाक अमीरी गरीबी में समानता लाती है। एक तरह के पोशाक से बच्चों में एक दूसरे बच्चों के प्रति समानता की भावना जागृत होती है । फोटो3- पोशाक का वितरण करते मुखिया व अन्य *-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...