प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में थोड़ा बदलाव आने के बाद गुरुवार को बिजली फॉल्ट की समस्या में कमी आई। करेली में जंपर उड़ने से बिजली गुल हुई तो अब्बास मोहल्ले में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। उधर, कच्ची सड़क दारागंज में दोपहर में दो घंटे बिजली गुल रही।वहीं दूसरी ओर शहर में बिजली का लोड बढ़ने पर कटियामारी के खिलाफ गुरुवार को करेली और कल्याणी देवी उपकेंद्र में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। कल्याणी देवी उपखंड अधिकारी वीएन मिश्रा के नेतृत्व में अवर अभियंता लवकुश बिंद ने अपनी टीम के साथ दरियाबाद में कटियामारी के खिलाफ छापामारी की। कटिया मारने वाले उपभोक्ता के घरों की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई। इसके बाद बिजली चोरी के आरोप में उपभोक्ताओं के यहां कार्रवाई शुरू हुई। बिजली विभाग के इस कार्...