हापुड़, मार्च 28 -- परतापुर रोड पर सीएम चौहान ने कार्यालय पर आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता बैठक एवं पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश प्रवक्ता व पश्चिमी प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएम चौहान ने जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक ओर देश की आम जनता गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में खड़ी होकर परेशान हो रही है, वहीं दूसरी ओर बड़े आयोजन कर संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की लगभग 4000 बसों का उपयोग लोगों को जुटाने में किया गया, जबकि हापुड़ क्षेत्र से भी करीब 70 बसों में लोगों को रैली में ले जाया गया। साथ ही आसपास के गांवों के लोगों पर दबाव बनाकर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।सीएम चौहान ने कहा कि जब आम ...