रामपुर, अप्रैल 26 -- जिले के साथ ही देश के उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है। हालत यह है कि मौसम विभाग ने लू के लिए रेड अलर्ट तक जारी कर दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को उत्तर पश्चिम भारत में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की भी चेतावनी दी। रेड अलर्ट का मतलब है कि स्थानीय एजेंसियों को अत्यधिक गर्मी से संबंधित आपात स्थितियों को रोकने के लिए कार्रवाई करने की आवश्यकता है। वहीं गर्मी का सितम बढ़ने के साथ ही बिजली की समस्या बढ़ गई है। मौजूदा समय में अघोषित बिजली कटौती होने लगी है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट से लोग परेशान, गर्मी छूटे पसीने, पानी को भी तरसे कभी पेड़ों की कटाई-छटाई तो कभी लाइन की मरम्मत के नाम पर बिजली गुल कर दी जाती है। लोग परेशान होते हैं लेकिन अधिकारी लाइन की मरम्मत की बात कह देते हैं। यह...