कटिहार, जून 6 -- मनसाही, एक संवाददाता एक तरफा प्यार के चक्कर में बंधक बने युवक को आखिरकार पुलिस ने शनिवार को सकुशल मुक्त करा लिया। दो दिन से बंधक बने युवक को मुक्त कराने के लिए मनसाही पुलिस द्वारा प्रयास करने पर भी सफलता नहीं मिली। वरीय पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी गई। जिसके बाद जिले से पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस बल एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर बंधक बने युवक को मुक्त कराया। इस कार्रवाई में सर्किल बी के पुलिस इंस्पेक्टर तरुण कुमार तरुणेश एवं मनसाही थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद, पंचायत के मुखिया अवधेश यादव आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- अपहृता मुजफ्फरपुर से बरामद, अपहर्ता गया जेल इस संबंध में थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने कहा कि बंधक बने युवक को सकुशल मुक्त करा लिया गया है। मामले को लेकर पुलिस क...