काशीपुर, मई 30 -- काशीपुर। लोगों को डरा-धमकाकर पैसे लूटने के उद्देश्य से तमंचा रखने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने पुलिस टीम की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टांडा उज्जैन पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक हेमचंद तिवारी और कांस्टेबल गणेश पांडे शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान अलीगंज फसियापुरा स्थित सरकारी स्कूल के पास एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए रोका। युवक ने अपनी पहचान रमेश सैनी, निवासी ग्राम बांसखेड़ी थाना आईटीआई के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- एक तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने कुबूल किया कि वह नशे का आदी है और नशा करने के लिए ही वह लोगों को डर...