जम्मू, मार्च 12 -- जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई लगभग 2 किलोग्राम हेरोइन को सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मादक पदार्थ की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।संयुक्त अभियान में मिली सफलता यह अहम बरामदगी जम्मू पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 101वीं बटालियन द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान की गई। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार देर रात बिश्नाह इलाके के बहादुरपुरा गांव में एक खेत से यह खेप बरामद की गई।कैसे हुई बरामदगी? पुलिस ने बताया कि उन्हें एक संदिग्ध ड्रोन द्वारा कुछ सामग्री गिराए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस इनपुट के आधार पर इलाके में तुरंत एक तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को एक बैग मिला...