जमशेदपुर, मई 10 -- मानगो नगर निगम क्षेत्र में लगभग तीन लाख की आबादी पर एकमात्र अर्बन सीएचसी (यूसीएचसी) है। हालांकि यहां डॉक्टरों और संसाधनों की भारी कमी है, जिसकी वजह से मरीज एमजीएम अस्पताल जाने को मजबूर हैं। यहां न पर्याप्त दवाइयां हैं और न ही एक एक्सरे मशीन है। संसाधन नहीं होने के कारण एमजीएम अस्पताल पर भी मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। यहां रोज करीब 70-80 मरीज इलाज के लिए आते हैं। करीब चार लाख की आबादी पर मात्र एक यूसीएससी (अर्बन सीएचसी) को तीन साल से स्वच्छता को लेकर कायाकल्प पुरस्कार तो मिल गया, लेकिन यहां सुविधाएं नदारद हैं। नतीजतन इस क्षेत्र के ज्यादातर मरीज एमजीएम अस्पताल चले जाते हैं। इस अस्पताल में महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग, जनरल मेडिसिन और एनेस्थीसिया के लिए एक-एक डॉक्टर का पद सृजित है, लेकिन यहां पर जनरल मेडिसन के अ...