नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- APL Apollo share decline: टाटा स्टील के साथ डील के बाद APL अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड के शेयर में भूचाल बरकरार है। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को APL अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड के शेयर एक बार फिर क्रैश हो गए। इंट्रा-डे के दौरान शेयर करीब 15 पर्सेंट टूटकर 1,334.55 रुपये के निचले स्तर तक आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। बता दें कि सोमवार और मंगलवार को भी इस शेयर में बड़ी गिरावट देखी गई। शेयर में गिरावट ऐसे समय में आई है जब टाटा स्टील के साथ डील के बाद कम से कम चार ब्रोकरेज ने इसकी रेटिंग घटा दी है।कौन-कौन से ब्रोकरेज ने दिया झटका? चार ब्रोकरेज- ICICI सिक्योरिटीज, नुवामा (Nuvama), सेंट्रम ब्रोकिंग और एक्सिस कैपिटल ने टाटा स्टील डील की घोषणा के बाद शेयर की रेटिंग कम कर दी है और इसके प्राइस टारगेट में भी भारी कटौती की है। ए...